Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsSmart Meters in Hathras Consumers Face Power Outages Due to Server Issues
बिलिंग साइट का सर्वर हुआ डाउन शहर से देहात तक उपभोक्ताओं के यहां बिजली गुल

बिलिंग साइट का सर्वर हुआ डाउन शहर से देहात तक उपभोक्ताओं के यहां बिजली गुल

संक्षेप:

Hathras News - बिलिंग साइट का सर्वर हुआ डाउन शहर से देहात तक उपभोक्ताओं के यहां बिजली गुल बिलिंग साइट का सर्वर हुआ शहर से देहात तकबिलिंग साइट का सर्वर हुआ शहर से दे

Dec 04, 2025 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। जिले में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। ये स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत कम दिक्कत ज्यादा दे रहे हैं। गुरुवार को जिले के बिजली कार्यालयों पर बने बिलिंग सर्वर डाउन रहा। इस कारण जिले के काफी उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के जरुरी कामकाज नहीं कर सके। विभागीय अधिकारी संतोषजनक जबाब नहीं दे सके। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जिलेभर में सत्तर हजार के करीब स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया गया है। स्मार्ट मीटर में यह सुविधा है कि उपभोक्ता को बिजली बिल की जानकारी मैसेज के माध्यम से मिलती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नियत अवधि में बिल जमा न होने पर कार्यालय से कर्मी एक क्लिक के साथ कनेक्शन को काट सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं को मैसेज के माध्यम से बिल मिला। उनके द्वारा बिल जमा कर दिया गया। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। क्योंकि बकाया पर बिजली गुल होने के बाद कार्यालय से कम्प्यूटर पर क्लिक के साथ बिजली फिर से चालू होती है। अब गुरुवार को सर्वर डाउन के चलते काफी उपभोक्ताओं के यहां बिजली आपूर्ति देर शाम तक बाधित रही। बिजली न आने से परेशान बिजलीघरों व कार्यालयों में फोन कर बिजली चालू कराने की जुगत में जुटे रहे।