Hathras News: राम के आदर्शों पर चलकर पिता के वचनों का पालन करें
Hathras News: सिकंदराराऊ के मंडी गांधीगंज स्थित रामलीला मैदान में रामलीला रासलीला महोत्सव के तहत ताडका वध और अहिल्या उदार लीला का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री एवं उद्योगपति योगेश परमार ने भगवान राम-लक्ष्मण के स्वरूपों की पूजा और आरती के साथ किया। परमार ने रामलीला को आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक बताते हुए सत्य, कर्तव्यपालन और माता-पिता के वचनों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hathras News: सिकंदराराऊ। मंडी गांधीगंज स्थित रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला रासलीला महोत्सव में ताडका वध व अहिल्या उदार लीला का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री एंव आयुर्वेद दवा कारोबारी व प्रमुख उद्योगपति योगेश परमार ने भगवान राम लक्ष्मण के स्वरूपों की पूजा अर्चना करके आरती उतार कर किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर योगेश परमार ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं होता है बल्कि मर्यादा, सत्य, धर्म, त्याग और आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है। प्रभु श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र से हमें सत्य के मार्ग पर चलने अपने कर्तव्य का पालन करने तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश मिलता है।
रामलीला के संदेश पर बोले परमार
परमार ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने अपने पिता के वचनों की खातिर राजपाठ छोड़कर वनवास जाना पसंद किया था। इसी तरह हमको भी अपने माता-पिता के वचनों का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्यजन
इस दौरान प्रमुख रूप से दाऊ दयाल वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, मुकुल गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता भामाशाह, अमन महाजन, अभितेश वार्ष्णेय. प्रवीन डौबी वार्ष्णेय. विशाल वार्ष्णेय, विशाल दरगढ, अभिषेक वार्ष्णेय, मोनू माहेश्वरी, वैभव वार्ष्णेय, विशाल राज चौहान आदि मौजूद थे।

