सादाबाद में कल से शुरु होगा रामलीला महोत्सव

सादाबाद में कल से शुरु होगा रामलीला महोत्सव

संक्षेप:

Hathras News - रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर चर्चा करते लोग सादाबाद में कल से शुरु रामलीला महोत्सवसादाबाद में कल से शुरु रामलीला महोत्सवसादाबाद में कल से शुरु

Sep 16, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

सादाबाद। श्री रामलीला समिति के बैनरतले सादाबाद नगर में श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 17 सिंतबर से चार अक्तूबर तक किया जाएगा। शुभारंभ नगर के रामलीला मैदान में 17 सितंबर को भगवान गणेश के पूजन के साथ किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ रमणरेतीधाम के संत स्वरूपानंद महाराज व संत गोविंदानंद महाराज करेंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के अध्यक्ष गिरधारी कौशिक ने बताया कि 18 सितंबर को शिव पार्वती विवाह, नारद मोह लीला का आयोजन होगा। 19 सिंतबर को श्री राम रावण जन्म, ताड़का वध, 20 सितंबर को अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन, धनुषयज्ञ, 21 सितंबर को भगवान श्री राम की बारात की भव्य शोभायात्रा, जनकपुरी महोत्सव, 22 सितंबर को कैकयी कोप भवन व श्री राम वनवास लीला, 23 सितंबर को श्री राम जानकी लक्ष्मण वन गमन यात्रा नगर भ्रमण लीला, 24 सितंबर को भरत मिलाप लीला, 25 सिंतबर को सूपर्णखां की नाक काटना, खरदूषण वध लीला, 26 सितंबर को सबरी उद्धार, सीता हरण लीला, 27 सिंतबर को सुग्रीव हनुमान मिलन, बाली वध लीला, 28 सितंबर को अशोक वाटिका प्रसंग, लंका दहन लीला, 29 सितंबर को विभिषण शरणागत, अंगद रावण संवाद लीला, 30 सितंबर को लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण मेघनाद वध लीला, एक अक्तूबर को काली मेले की भव्य शोभायात्रा, दो अक्तूबर को दशहरा का विराट मेला, रावण वध लीला, तीन अक्तूबर को श्री राम अयोध्या आगमन, भरत मिलाप लीला और चार अक्तूबर को श्री राम राज्यभिषेक लीला का आयोजन किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिपं अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम व रालोद नेता प्रवीन पौनियां मौजूद रहेंगे।