Hathras News: रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित
हिन्दुस्तान, हाथरस
Hathras News: रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठितरामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठितरामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित

Hathras News: सादाबाद। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष आदित्य रावत ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। निशांत शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक पाराशर को उपाध्यक्ष, रवि चौधरी को महामंत्री, अनिरुद्ध चौधरी को मंत्री, अनुज सिंघल को कोषाध्यक्ष तथा शुभम उपाध्याय को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।अध्यक्ष आदित्य रावत ने बताया कि सादाबाद में इस वर्ष श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ छह अक्तूबर से होगा। 17 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे


