प्रॉपटी डीलर की हत्या कर शव नाले में फेंका

Apr 08, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - प्रॉपटी डीलर की हत्या कर शव नाले में फेंकाप्रॉपटी डीलर की हत्या कर शव नाले में फेंकाप्रॉपटी डीलर की हत्या कर शव नाले में फेंकाप्रॉपटी डीलर की हत्या क

प्रॉपटी डीलर की हत्या कर शव नाले में फेंका

सहपऊ-हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड पर मढ़ाका व नगला ब्राह्मण के बीच नाले में मंगलवार सुबह शव मिलने से सनसनी मच गई। शव शहर के दिल्ली वाला मोहल्ले के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की बहन ने मोहल्ले के मृतक हिस्ट्रीशीटर के दोनों पुत्रों का हत्या कर शव को नाले में फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नगला ब्राह्मण एवं गांव मढ़ाका के निकट नाले में मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकाला।

मृतक के सिर और पैरों पर चोट के निशान मिले। मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मृतक के हाथ में घड़ी बंधी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक आसपास के किसी क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है। हालांकि काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। बाद में मृतक की शिनाख्त शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व. रामप्रकाश शर्मा के रूप में हुई। वेदप्रकाश प्रॉपटी का कार्य करते थे। मृतक की बहन नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मंडी आगरा ने कोतवाली सहपऊ में कमल शर्मा व उसके भाई गौरव शर्मा पुत्र स्व. हरीश शर्मा उर्फ कुल्लू पहलवान निवासी दिल्ली वाला मोहल्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।वर्जनमृतक की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार हैं। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों में किसी प्रापॅटी को लेकर विवाद था। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।अमित पाठक, सीओ सादाबाद।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।