जिले के उपभोक्ताओं ने खूब झेला बिजली संकट करोड़ो का हुआ नुकसान
Hathras News - जिले के उपभोक्ताओं ने खूब झेला बिजली संकट करोड़ो का हुआ नुकसानजिले के उपभोक्ताओं ने खूब बिजली संकट करोड़ो काजिले के उपभोक्ताओं ने खूब बिजली संकट करोड़

हाथरस, संवाददाता। बेमौसम आंधी बारिश ने बिजली विभाग को कडा झटका दिया है। आंधी-बारिश से जहां जिलेभर में 350 से अधिक विद्युत पोल धराशायी हो गए, वहीं कई किलोमीटर लंबी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सर्वे कराने के बाद विद्युत महकमा पोल व लाइनों को दुरुस्त कराने में जुटा हुआ है। बिजली विभाग द्वारा 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा शहर से देहात तक साढ़े 23 हजार छोटे ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बेमौसम हुई आंधी बारिश के दौरान शहर, देहात कस्बा में बिजली लाइनों पर पोल गिर गए।
साथ ही लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान जिलेभर में साढ़े तीन सौ बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बिना बिजली के उधोग धंधे चौपटा हुए। विभागीय अधिकारी अब क्षति का सर्वे करने में जुटे हुए हैं। जिले के देहात में ज्यादा नुकसान होने के चलते इन दिनों कई गांवों में बिजली आपूर्ति वैकल्पिक इंतजाम पर चल रही है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार का कहना है कि जिलेभर में एक सप्ताह में आंधी बारिश के दौरान साढ़े तीन सौ बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। सप्लाई को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।लाइनों से पेड़ छांटने की चल रही कवायदबिजली विभाग के द्वारा आंधी बारिश के बाद हालात सामान्य होने पर अब लाइनों के पास से गुजर रहे पेड़ों की छंटाई का काम शुरू कराया गया है, ताकि तेज हवा चलने के दौरान लाइनों में फॉल्ट की समस्या न हो। इसे लेकर खंडवार पेड़ों की छंटाई की जा रही है। काम की मॉनिटरिंग खुद अधिशासी अभियंता स्तर से की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


