अलर्ट के बीच पूरे दिन गर्मी के प्रचंड तेवरों से लोग रहे बेहाल
Hathras News - मौसम का मिजाज:अलर्ट के बीच पूरे दिन गर्मी के प्रचंड तेवरों से लोग रहे बेहाल अलर्ट के बीच पूरे दिन गर्मी के प्रचंड तेवरों से लोग रहे बेहाल अलर्ट के बीच

हाथरस। भले ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक जिले में मौसम खराब रहने और आंधी-तूफान और बारिश को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बीच गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही। शनिवार को भी पूरे दिन लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। गर्मी से बचाव को लेकर लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें हाथरस जिला भी शामिल है। लेकिन इसके बाद भी गर्मी का सितम कम होता नहीं दिख रहा।
गर्मी के प्रकोप का सामना
शनिवार को दिन निकलने के साथ ही धूप के तेवर कुछ नर्म दिखाई दिए, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूरज की तपिश बढ़ती गई। सुबह नौ बजे से ही धूप ने अपने प्रचंड तेवर दिखाने शुरु कर दिए। दोपहर में तो धूप के तेवर काफी ज्यादा तल्ख हो गए। आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। प्रचंड धूप से बचने को लेकर लोग तमात जुगत करते रहे। गर्मी के चलते लोग दोपहर में अपने घरों में ही कैद रहे। जिसके चलते दोपहर में शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग जरुरी काम होने पर घरों से बाहर निकले वह धूप से बचाव के संसाधन के साथ निकले। लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी के प्रकोप से कोई राहत नहीं मिली। शाम सात बजे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हदतक मामूली राहत मिलती दिखी। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अभी एक से दो दिन तक मौसम का मिजाज कुछ इसी प्रकार बना रहेगा। जिले में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार बने रहेंगे।
----
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


