Hathras News: धूप के तल्ख तेवरों ने पूरे दिन झुलसाया
Hathras News: मौसम का मिजाज:धूप के तल्ख तेवरों ने पूरे दिन झुलसाया धूप के तल्ख तेवरों ने पूरे दिन झुलसाया धूप के तल्ख तेवरों ने पूरे दिन झुलसाया धूप के तल्ख तेवरों

Hathras News: हाथरस। जुलाई के महीने में बीते दिनों रुक-रुककर हुई बारिश के बाद भी गर्मी और उमस के तेवर कम होते नहीं दिख रहे। रविवार को पूरे दिन गर्मी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख दिखाई दिए। गर्मी और उमस की वजह से हर कोई परेशान रहा। सबसे ज्यादा परेशानी का दोपहर में लोगों को करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए पूरे दिन लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां बीते दिनों दो दिन तक रुक-रुककर हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थीक्ष्।
इससे मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन की शुरुआत सूर्य देव के दर्शन के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर में गर्मी के तेवर काफी ज्यादा उग्र दिखाई दिए। आसमान से बरसती आग और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में तो गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। जिसके चलते लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। दोपहर में कूलर, एसी और पंखे की हवा के सहारे रहे लोग। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरुरी काम होने पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। जो लोग बाहर निकले वह धूप से बचाव के संसाधन साथ लेकर निकलें। महिलाएं और युवतियां दोपहर में छाता साथ लेकर जाते हुए दिखाई दी तो दुपटटे से चेहरा ढककर निकलीं। जिससे की धूप से बचाव हो सकें। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तमाम जुगत करहे रहे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। शाम तक लोगों को उमस और गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।--
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


