
नहीं खिली धूप, शीतलहर ने छुड़ाई रखी कंपकंपी
Hathras News - नहीं खिली धूप, शीतलहर ने छुड़ाई रखी कंपकंपी नहीं खिली धूप, शीतलहर ने छुड़ाई रखी कंपकंपी नहीं खिली धूप, शीतलहर ने छुड़ाई रखी कंपकंपी नहीं खिली धूप, शीत
हाथरस। इन दिनों उत्तर भारत के राज्यों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी धूप के दर्शन नहीं हुए। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने की वजह से सर्दी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख बने रहे। पूरे दिन ठंड से बचाव को लेकर लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, सड़क पर कोहरे की चादर नहीं होने की वजह से लोगों ने जरुर मामूली तौर पर राहत ली। लेकिन दिन चढ़ने के बाद भी धूप के दर्शन नहीं हुए। धूप नहीं निकलने की वजह से मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा रहा। ऐसे में लगातार बूंदाबांदी और बारिश के आसार बने रहे। लेकिन बारिश तो नहीं हुई, शीतलहर का प्रकोप जस का तस बना रहा। दिन में चली सर्द हवाओं से गलन और बढ़ गई। दिन में ठंड के चलते हर कोई परेशान दिखा। बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखी। दिन में जो लोग घरों से बाहर निकले वह पूरी तरह से गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकलें, लेकिन इसके बाद भी शीतलहर के सितम से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। ठंड से बचाव को लेकर पूरे दिन लोग तमाम जुगत करते रहे। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर के तालाब चौराह, बड़े सासनी गेट चौराह, घंटाघर, क्रांति चौक, चामड़ गेट चौराह, नयागंज चौराह, बागला संयुक्त जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर लोग अलाव पर तापते नजर आए। कुछ स्थानों पर अलाव की लकड़ी नहीं पहुंचे ने लोग कूड़ा-कचरा जलाकर तापते दिखे। कुल मिलाकर पहाड़ी इलाकों में हो रही भीषण बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जस का तस बना हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




