Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsSevere Cold and Fog in Hathras Sun Brings Temporary Relief
दिन में चटकदार धूप से राहत, सुबह-शाम गलन ने किया बेहाल

दिन में चटकदार धूप से राहत, सुबह-शाम गलन ने किया बेहाल

संक्षेप:

Hathras News - अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Dec 25, 2025 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। बीते कई दिनों से प्रचंड ठंड और कोहरे के सितम का सामाना कर रहे लोगों को लगातार तीसने दिन गुरुवार को भी राहत मिलती दिखी। मौसम साफ रहने और पूरे दिन निकली चटकदार तेज धूप से जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया। लेकिन सुबह-शाम गलन की वजह से लोग परेशान दिखे और ठंड से बचाव को लेकर अलाव का सहारा लिया। दिन में जगह-जगह लोग धूप सेंकते नजर आए। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और सड़कों से कोहरे की चादर गायब रही। कोहरा नहीं होने की वजह से लोगों ने एक बड़ी राहत महसूस की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह नौ बजे सूर्य देव के दर्शन हुए और हल्की धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ भी धूप की चकम भी बढ़ती गई। सुबह से शाम तक तेज और चटकदार धूप खिली रही। धूप खिलने का असर लोगों के जनजीवन पर भी दिखाई दिया। बाजारों में खासी चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर में खुले आसमान से लेकर घरों की छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। कुल मिलाकर पूरा दिन सर्दी के लिहाज से लोगों को राहत देने वाला रहा। लेकिन सुबह-शाम तापमान में भारी गिरावट रहने की वजह से मौसम में काफी ठंडक रही। सर्दी के चलते लोग परेशान रहे और गलन ने लोगों को कंपकंपी छुड़ाए रखीं। सर्दी से बचाव को लेकर रात में शहर के चौक-चौराह और बाजारों में लोग अलाव पर तापते नजर आए। जिससे की उन्हें राहत मिल सकें, लेकिन इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। मौसम जानकारों के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। कोहरे की दस्तक के साथ ही हल्की बूंदा-बांदी और रिमझिम बारिश हो सकती है। अगर ऐसे में मौसम बिगड़ता है और बारिश होती है तो निश्चित ही लोगों को सर्दी के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ेगा।