अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में मारी टक्कर, गंभीर
Hathras News - अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में मारी टक्कर, गंभीर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में मारी टक्कर, गंभीर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में मारी टक्कर, गंभीर अज्

सासनी। रविवार को आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जैन पैट्रोल पंप के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रविवार की दोपहर 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र पप्पू निवासी मडराक अपने जीजा 24 वर्षीय पंकज निवासी नगला बामन अलीगढ़ के साथ कस्बा सासनी से निजी कार्य कर अपने घर मडराक वापस जा रहे थे।
जैसे ही वह जैन पैट्रोल पंप के निकट पहुंचे वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकत्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर उन्हें एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


