Hathras News: एसएनएसबीडी,सेकसरिया व ज्ञान भारती ने जीते लीग मुकाबले
Hathras News: डीआरबी इंटर कालेज के मैदान पर शुरू हुआ टूर्नामेंटएसएनएसबीडी,सेकसरिया व ज्ञान भारती ने लीग मुकाबलेएसएनएसबीडी,सेकसरिया व ज्ञान भारती ने लीग मुकाबलेएसए

Hathras News: हाथरस: रविवार को डीआरबी इंटर कालेज के मैदान पर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन यूपी बोर्ड की टीमों के तीन मुकाबले आयोजित किए गए। एसएनएसबीडी,सेकसरिया इंटर कालेज और ज्ञान भारती स्कूल की टीमों को विजय श्री हासिल हुई। सोमवार यानी आज सबीएसएई स्कूलों के तीन मुकाबले खेले जायेंगे।
पहला मुकाबला
पहला मुकाबला कन्हीं सिंह इंटर कालेज कैमार व एसएनएसबीडी पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ। केएस स्कूल की टीम ने दस विकेट खोकर 45 रन बनाए।अभय अग्निहोत्री ने सबसे अधिक 14 रनों की पारी खेली। दक्ष शर्मा ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। एसएनएसबीडी पब्लिक स्कूल की टीम ने आठ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए प्रियाशु ने सबसे अधिक 14 रनों की पारी खेली। दक्ष शर्मा को शानदार गेंदबाजी करने के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला
दूसरा मुकाबला उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज और सेकसरिया इंटर कालेज की टीमों के मध्य हुआ। टॉस जीतकर उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज की टीम ने पहले खेलते हुए सात विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाएं। देव ने सबसे अधिक 12 रन बनाए। गौरव ने अपनी टीम के लिए दो विकेट लिए। सेकसरिया इंटर कालेज ने बिना किसी नुकसान के आसानी से लक्ष्य हासिल किया। अभी कुशवाह ने 35 व गौरव ने 19 रन बनाए। गौरव को मैन आफ मैच चुना गया।
तीसरा मुकाबला
दिन का आखिरी मुकाबला ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल मेंडू व सरस्वती विद्या मंदिर आगरा रोड़ के मध्य हुआ। ज्ञान भारती ने निर्धारित ओवर में 112 रन बनाए। आशीष ने 28 व शौर्य शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली। राज,हेंमत और शिवांग ने दो-दो विकेट लिए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम 49 रन ही बना सकी। मोहित चौधरी को मैन आफ द मैच चुना गया। एम्पायरिं लव अग्रवाल व भानू ने की,जबकि स्कोरिंग तेजस कश्यप ने की। मैच के दौरान बागला इंटर कालेज के प्रवक्ता डा. मनोज शर्मा,वरूण अग्रवाल,अनुराग अग्निहोत्री,गौरव पचौरी,कुलदीप शर्मा,शेखर कश्यप, राहुल कुमार,राधवेंद्र गुप्ता,जितेन्द्र कौशल,दुष्यंत कुमार,शैलेश कुमार,पवन कुमार,तपेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
आगामी मुकाबले
----
प्रथम मैच...सुबह आठ बजे से होगा।
बलवंतसिंह,सलेमपुर-ओएवी इंटरनेशनल स्कूल हसायन
---
द्वितीय मैच 11 बजे से होगा
राजकमल पब्लिक स्कूल-एमएलडीवी पब्लिक इंटर कालेज
---
तीसरा मैच....02 बजे से होगा।
एसआरबी पब्लिक स्कूल-राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर
----


