
24.92 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई ईओडब्ल्यू की टीम
संक्षेप: Hathras News - फोटो- 23- ईओडब्ल्यू की टीम की गिरफ्त में छात्रवृत्ति घोटाले के दो अभियुक्त। 24.92 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई ईओड
हाथरस, संवाददाता। जिले में हुए 24.92 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कानपुर (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम की जांच में एक को मदरसा का प्रबंधक व दूसरे को कोषाध्यक्ष के पद पर रहते हुए धनराशि के गबन में शामिल पाया गया है। टीम दोनों को अपने साथ मेरठ कोर्ट ले गई। जिले के 62 शैक्षणिक संस्थानों और मदरसों में छात्रवृत्ति घोटाने की जांच ईओडब्ल्यू की टीम कर रही है। बुधवार को टीम थाना मुरसान पहुंची। यहां से आरोपी धर्मवीर सिंह और सर्वेश पचौरी को गिरफ्तार किया। धर्मवीर सिंह मदरसा मोहम्मद साहब इस्लामिया फोकानिया सिकंदराराऊ के प्रबंधक के पद पर हैं, जबकि सर्वेश पचौरी कोषाध्यक्ष हैं।

ईओडब्ल्यू की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने अन्य शिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ मिलकर छात्रवृत्ति की धनराशि का गबन किया है। यह मामला शैक्षणिक सत्र 2011-12 और 2012-13 के दौरान अल्पसंख्यक वर्ग के प्री-मैट्रिक छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का है। इंसेट छात्रवृत्ति में 24.92 करोड रुपये की है अनियमितता छात्रवृत्ति राशि में 24 करोड़ 92 लाख 76 हजार 312 रुपये की बड़ी वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। इस संबंध में थाना मुरसान में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले की विवेचना शासनादेश के अनुसार ईओडब्लयू कानपुर सेक्टर को सौंपी गई थी। पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है टीम पहले भी कई आरोपी संस्थान संचालकों को ईओडब्ल्यू कानपुर की टीम गिरफ्तार चुकी है। बुधवार को ईओडब्ल्यू द्वारा की गई कार्रवाई से जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के संचालक घबराए हुए हैं। वहीं कई माफिया तो भूमिगत हो गए हैं। क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं अगले चरण में उनकी गिरफ्तार न हो जाए। वर्जन- छात्रवृत्ति घोटाले में ईओडब्ल्यू कानपुर की टीम आई थी। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनको अपने साथ ले गई है। वीपी गिरी, एसएचओ कोतवाली मुरसान फोटो- 23- ईओडब्ल्यू की टीम की गिरफ्त में छात्रवृत्ति घोटाले के दो अभियुक्त।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




