
हाथरस में अनियंत्रित रोडवेज बस दुकान में घुसी, यात्रियों में मची चीख पुकार
Hathras News - हाथरस में एक रोडवेज बस मंगलवार शाम को अलीगढ़ जाने के लिए खड़ी थी, तभी उसमें आग लग गई। चालक ने बस को धक्का देकर स्टैंड के सामने एक दुकान में घुसा दिया। इस घटना में दो बाइक क्षतिग्रस्त हुईं और चालक घायल हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाया और यातायात को सुचारू किया।
हाथरस, संवाददाता। रोडवेज बस पर मंगलवार की शाम अलीगढ़ जाने के लिए खड़ी बस में आग की सूचना पर यात्री बस से उतरकर भाग खड़े हुए। चालक ने बस चालू न होने पर धक्का लगवाया। बस धक्के के साथ बस स्टैंड के साामने कबाडे की दुकान में घुस गई। बस के दुकान में घुसने से दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। चालक के हाथ में चोट लग गई। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेन की मदद से बस को मार्ग हटवाया। तब जाकर अवागमन सुचारू हुआ। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अलीगढ़ जाने के लिए बुद्ध बिहार डिपो की बस बस स्टैंड पर खड़ी थी।
बस में अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा। बस में आग की सूचना के साथ यात्री बस से उतरकर भागने लगे। जब बस चालू नहीं हुई तो चालक ने बस में धक्का लगवाया। इसी के साथ बस अनियंत्रित होकर रोडवेज बस स्टैंड के सामने राकेश की कबाड़े की दुकान में घुस गई। वहां खड़ी दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही बस के चालक शिकावत के हाथ में चोट लग गई। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर बीच में बस खड़ी होने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक वाहन स्वामियों को जाम में खड़ा होना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेन की मदद से बस को मार्ग से हटाया। साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस में ट्रांसफर किया। तब जाकर यात्री गंतव्य को रवाना हुए। पूर्व में भी दुकानों में घुस चुकी हैं रोडवेज बसें शहर के आगरा अलीगढ मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के दो द्वार हैं। इन प्रवेश व निकास द्वारा पर ढलान है। पूर्व में भी दो बार रोडवेज बस बस स्टैंड के सामने दुकान में घुसी है। इसके बाद भी चालक इन बसों को मार्ग के गेटों पर खड़ी करते हैं। जब कोई घटना हो जाती है तो वहां बसों को खड़ा करना बंद कर दिया जाता है। इसके बाद फिर से बसों को उसी स्थान पर खड़ा किया जाता है। मंगलवार को बुद्ध बिहार डिपो की बस तीसरी बार घुंसी है। बस में ब्रेक न होने की रही चर्चा, क्षतिग्रस्त हुई बस बुद्ध बिहार डिपो की बस के दुकान में घुसने के बाद वहां यात्रियों व आसपास के लोगों में खलबली मच गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान महिला परिचालक रोने लगी। इस दौरान डिपो के कर्मियों ने महिला परिचालक को शांत करते हुए आश्वासन दिया। लोगों में चर्चा यह रही जब बस को मार्ग से हटाया गया तो सामने आया कि बस में ब्रेक काम नहीं कर रहे थे। इस कारण बस धक्के के दौरान अनियंत्रित हो गई। इस कारण दुकान में घुसी है। इस मामले में डिपो के अधिकारी अब जांच करेंगे। जाम में फंसे वाहन यात्रियों ने दूरी तय करने में झेली परेशानी मंगलवाार की शाम को आगरा अलीगढ मार्ग पर जब रोडवेज की अनियंत्रित बस दुकान में घुंसने के सााथ बीच मार्ग पर आ गई। इस दौरान आगरा अलीगढ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अलीगढ रोड पर किशोर टाकीज चौराहा तो आगरा रोड की साइट पर नवीपुर चौराहा तक जाम लग गया। इस दौरान वाहन स्वाामियों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया। तब जाकर मार्ग पर अवागमन सुचारू हो सका। इस दौरान यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। फोटो 40 दुकान में घुंसी रोडवेज की अनियंत्रित बस फोटो 41 रोडवेज बस के नीचे दबी बाइकें फोटो 42 रोडवेज के घुसने से क्षतिग्रस्त हुई दुकान फोटो 43 रोडवेज बस दुकान में घुंसने के बाद लगी लोगों की भीड़ फोटो 44 रोडवेज बसस्टैँड सूचना पर पहुंची पुलिस फोटो 45 रोडवेज बस से क्षतिग्रस्त हुई बाइको को दिखाते बाइक स्वामी फोटो 47 दुकान में रोडवेज बस घुसने से घायल हुए चालक को लेकर जाते पुलिस कर्मी फोटो 48 क्षतिग्रस्त बस में धक्का लगाते लोग फोटो 49 रोडवेज बसस्टैंड पर धटना के बाद खड़े अधिकारी। फोटो 51 आगरा अलीगढ मार्ग पर जाम के दौरान फंसे वाहन।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




