सकुशल परिवार सहित वतन वापस लौटे आरएलडी नेता
Hathras News - सकुशल दिल्ली पहुंचे आरएलडी नेता प्रवीन पौनिया सकुशल परिवार सहित वतन वापस आरएलडी नेतासकुशल परिवार सहित वतन वापस आरएलडी नेतासकुशल परिवार सहित वतन वापस

हाथरस: ईरान-इजराइल के युद्ध के चलते हाथरस के ब्लाक मुरसान के करील निवासी आरएलडी नेता प्रवीन पौनिया अपनी पत्नी, बेटी व बहन के साथ ओमान में फंसे हुए थे। रविवार की देर रात को उनकी पत्नी,बहन व बेटी सकुशल केरल पहुंचे। तो वहीं सोमवार को आरएलडी नेता गोवा के जरिए दिल्ली आ गए। आरएलडी नेता के सकुशल वतन वापस आ जाने पर परिजनों व समर्थकों ने राहत की सांस ली। मुरसान के गांव करील निवासी रालोद नेता प्रवीन पौनिया ,पत्नी अक्की, बच्ची नित्या व बहन प्रियदर्शनी ओमान, यूएई सहित कई देशों में घूमने के लिए 26 फरवरी को गए थे। इसी दौरान इजराइल-ईरान में युद्ध छिड़ गया।
इस युद्ध में मिडिल ईस्ट के ओमान सहित आधा दर्जन देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। रालोद नेता अपने परिवार सहित ओमान में फंस गए। प्रवीन द्वारा वाट्सएप पर मैसेज के जरिए इतना कहा है कि वो परिवार सहित सुरक्षित है। रालोद नेता के बड़े भाई देवेन्द्र पौनिया ने बताया कि रविवार की देर रात बहन के अलावा छोटे भाई प्रवीन पौनिया की पत्नी व बेटी फ्लाइट के जरिए केरल पहुंच गई। वहीं छोटा भाई प्रवीन पौनिया सोमवार की सुबह नौ बजे फ्लाइट के जरिए गोवा पहुंच गया। रालोद नेता के सकुशल परिवार सहित वतन वापस आ जाने पर परिजनों के अलावा उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली। ---- रालोद नेता ने बताई आपबीती अपने परिवार के साथ मिडिल ईस्ट के देशों में घूमने के लिए गए रालोद नेता प्रवीन पौनिया अपने परिवार के साथ ओमान में फंस गए थे। सोमवार को अपने सकुशल वतन वापस लौटने पर उन्होंने बताया कि युद्ध के चलते एक मिसाइल ओमान पर आकर गिरी थी। वहां फंसे लोग बाइक व चार पहिया वाहनों के जरिए अपने अपने स्थानों पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वो फ्लाइट से गोवा होते हुए दिल्ली पहुंचे,फिलहाल वो दिल्ली में रूके हुए है। जल्द ही परिवार से जुड़ेंगे। बहन,पत्नी व बेटी फ्लाइट के जरिए केरल होती हुए सकुशल घर पहुंच चुके है। रालोद नेता प्रवीन पौनिया ने बातचीत के दौरान बताया कि वो अ युद्ध के चलते
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



