वायरल बुखार में भी डेंगू जैसे लक्षण, कम हो रही प्लेटलेट्स
स्वास्थ्य:वायरल बुखार में भी डेंगू जैसे लक्षण, कम हो रही प्लेटलेट्सवायरल बुखार में भी डेंगू जैसे लक्षण, कम हो रही प्लेटलेट्सवायरल बुखार में भी डेंगू ज

हाथरस, संवाददाता। बदलता मौसम और धीरे-धीरे दस्तक देती सर्दी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वायरल बुखार के मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सक जांच करा रहे हैं तो डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। प्रतिदिन करीब 250 मरीजों की जांच बागला संयुक्त जिला अस्पताल में हो रही है। निजी पैथोलॉजी लैब में यह संख्या और भी अधिक संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसा ही हाल शहर के निजी चिकित्सकों के यहां बना हुआ है। तीन बाद भी बुखार नहीं जाने पर मरीजों में डेंगू के लक्षण की आशंका को देखते हुए चिकित्सक खून की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी करीब 1500 मरीज पहुंचे। इनमें 400 मरीज बुखार, सर्दी, खांसी जुकाम से पीड़ित थे। 300 मरीजों की सीबीसी की जांच हुई। प्रतिदिन 10 से 15 मरीजों की एलाइजा जांच भी कराई जा रही है। चिकित्सक ने बताया कि वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों में प्लेटलेट्स गिरने के ज्यादा मामले आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक प्लेटलेट्स नीचे पहुंच रही हैं। लक्षण डेंगू जैसे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। मरीजों को विशेष सावधानी बरतनें की सलाह दी जा रही है। यह लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधाना: शहर से लेकर गांव देहात के इलाकों में गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। दूषित भोजन और दूषित पानी पीने से वायरल आ सकता है। ऐसे में 104 डिग्री तक तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों में दर्द, उल्टी, जी मिचलाना, चक्कर आना, हाथ-पैर व जोड़ों में दर्द, ये लक्षण वायरल के हैं। ये लक्षण होने पर सतर्क हो जाएं। बिना देरी किए नजदीकी चिकित्सक को दिखाएं। वर्जन: मौसम में बने बदलाव के बाद अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या पहले से काफी अधिक बढ़ी है। डेंगू, बुखार और मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी भी मरीज की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस, बागला संयुक्त जिला अस्पताल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


