पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, कर रहा सेहत से खिलवाड़, उमड़े मरीज पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, कर रहा सेहत से खिलवाड़, उमड़े मरीज

पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, कर रहा सेहत से खिलवाड़, उमड़े मरीज पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, कर रहा सेहत से खिलवाड़, उमड़े मरीज

संक्षेप:

Hathras News - शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को लगी मरीजों की लाइन।पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, कर रहा सेहत से खिलवाड़, उमड़े मरीजपल-पल बदल र

Aug 12, 2025 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

-जिला महिला अस्पताल के पर्चा काउंटर और ओपीडी में लगी रही मरीजों की कतारें। हाथरस। बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। जिसके चलते अधिकांश लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। इसके अलावा त्वचा रोग भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिन की छुट्टी के बाद बाद सोमवार को खुले शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 2000 से अधिक मरीज पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसा ही कुछ तस्वीर जिला महिला अस्पताल में रहीं। महिला अस्पताल में भी 250 से अधिक मरीज पहुंचे। दोनों ही अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। जिसके चलते मरीजों को दिखाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। बता दें कि कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पल-पल बदल रहे मौसम की वजह से वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, त्वचा रोग व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में की ओपीडी में 2000 से अधिक मरीज पहुंचे। पर्चा पंजीकरण काउंटर, दवा काउंटर से लेकर ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई। चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों को काफी देर लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। ऐसा ही कुछ तस्वीर पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन व एक्स-रे कक्ष के बाहर दिखाई दी। जहां मरीज जांच कराने के लिए काफी देर लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार करते देखे गए। ऐसा ही कुछ हाल शहर के निजी चिकित्सकों के यहां बना हुआ है। चिकित्सक द्वारा मरीजों को दवा के साथ ही वायरल से बचाव का परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही जिन मरीजों की जांच की आवश्यकता है उनकी सीवीसी जांच कराई जा रही है। दो दिन की छुट्टी के बाद खुले जिला अस्पताल में भी मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल के पर्चा काउंटर पर सुबह से ही महिला मरीजों की कतारें लग गई। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को एक घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। इसके बाद ओपीडी में भी मरीजों को चिकित्सक को दिखाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। वर्जन: पल-पल पर मौसम बदल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज धूप निकल रही है। लोगों को इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सोमवार को ओपीडी में 2000 से अधिक नए और पुराने मरीज पहुंचे। मरीजों में वायरल, सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी और त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित थे। सभी मरीजों को चिकित्सकों द्वारा देखा गया। जिन मरीजों की जांच की आवश्यकता थी उनकी जांच भी कराई गई। डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस, बागला संयुक्त जिला अस्पताल। बारिश के मौसम को लेकर एडवाइजरी: बचाव के उपाय: चिड़िया को पानी पिलाने वाले बर्तन को प्रतिदिन साफ कर फिर से पानी भरें। गमलों, मनी प्लांट व फेंगशुई के पौधों का पानी सप्ताह में एक बार बदलें। घर के सभी कबाड़ जनित समान, जिसमें जल एकत्र हो, उसका पानी फेंक दें। जहां तक हो पूरी आस्तीन की शर्ट और मोजे पहनें। तेज बुखार होने पर तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें। डेंगू का संदेह होने पर नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। ---