
देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार, तिरंगे के साथ बैज की मांग
Hathras News - शहर में एक दुकान पर तिरंगा झंडा देखती महिलादेशभक्ति के रंग में रंगा तिरंगे के साथ बैजदेशभक्ति के रंग में रंगा तिरंगे के साथ बैजदेशभक्ति के रंग में रंग
हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बाजारों में देशभक्ति कर रंग चढ़ने लगा है। दुकानों में चारों ओर केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा बिखरी हुई है। गंणतंत्र दिवस पर तिरंगे के साथ बैज, रिस्ट बैंड, टीशर्ट पटको की मांग में ईजाफा हो गया है। सोमवार को शहर में प्रमुख बाजारों व स्कूल कॉलेजों में ध्वजा रोहण होगा। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी आर्डर के अनुसार मिठाई तैयार की जा रही है। गणतंत्र दिवस के पर्व पर बाजारों में पारंपरिक खादी के झंडे ही नहीं कागज के झंडे भी मिल रहे हैं। बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस के स्टीकर, बैज, रिस्ट बैंड बाजार में उपलब्ध है।
युवाओं के लिए टीशर्ट टोपी के साथ जय हिंदी और भारत माता की जय लिखे पटके भी बाजार में बिक रहे हैं। बाइक, ओर कार के डेसबोर्ड के लिए छोटे स्टैंड वाले तिरंगे झंडे की इन दिनों मांग में है। देशभक्ति वाले स्टीकर्स, बैज, बच्चों की पहली पंसद बनी हुई है। टीशर्ट 150 रुपये, पटका की शुरुआत बीस रुपये हैं। वहीं गणंतत्र दिवस के मौके पर शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर आदि स्थानों पर ध्वजा रोहण होगा। इसके अलावा एआरटीओ, बिजली, रोडवेज, मंडी, पुलिस लाइन, डीएम कार्यालय आदि स्थानों पर सुबह आठ बजे ध्वजा रोहण होगा। वहीं मिठाई की दुकानों पर लड्डू, बूंदी आदि के आर्डर आ गए हैं। आर्डर के अनुसार दुकानदार मिठाई की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




