Hathras News: बारिश ने थाम दिए एक दर्जन रोडवेज बसों के पहिए
Hathras News: बारिश ने थाम दिए एक दर्जन रोडवेज बसों के पहिएबारिश ने थाम दिए एक रोडवेज बसों के पहिएबारिश ने थाम दिए एक रोडवेज बसों के पहिएबारिश ने थाम दिए एक रोडवेज

Hathras News: हाथरस। बुधवार की सुबह से शुरु हुई रिमझिम बारिश ने आमजन को राहत प्रदान की। वहीं रोडवेज के अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। बारिश में यात्रियों के न निकलने से एक दर्जन बसों के पहिए थम गए। इससे डिपो को करीब दो लाख रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है। इसे लेकर डिपो के अधिकारी परेशान हैं। जो बसें मार्ग पर दौड़ी उन बसों में भी यात्रियों का अभाव रहा। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं। इन बसों का संचालन लोकल व लंबे रूट पर किया जाता है। बुधवार की सुबह तीन बजे से बारिश की शुरुआत हुई। पूरे दिन बारिश का सिलसिला रुक रुककर जारी रहा।
इस दौरान एक दर्जन बसों का संचालन नहीं हुआ है। जो बसें बसस्टैंड पर आई। वह यात्रियों का इंतजार करती रही। मार्गो पर दौड़ रही बसों में भी यात्रियों की कमी रही। इस कारण डिपो की करीब दो लाख रुपये की आय प्रभावित हुई। इस मामले में एआरएम मंगेश कुमार का कहना है कि बारिश के चलते यात्रियों में कमी आई है। इससे इनकम भी प्रभावित हुई है।


