रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर दिया “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर दिया “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर दिया “एक पेड़ मां के नाम” का सं

रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर दिया “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश

हाथरस। रेलवे बोर्ड के निर्देशन एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत बुधवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के मध्य पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर, कॉलोनी, कार्यालयों और रेलवे भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा छायादार, फलदार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

रेलवे कॉलोनियों में सतत जीवन शैली एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं निवासियों को प्लास्टिक के उपयोग में कमी, जल एवं विद्युत संरक्षण, कचरा पृथक्करण, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण तथा स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया।इसके अतिरिक्त ई-कचरे के पर्यावरणीय दुष्प्रभाव, उसके उचित संग्रहण, निस्तारण एवं पुनर्चक्रण के संबंध में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के अनुचित निस्तारण से होने वाले नुकसान तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सुरक्षित एवं जिम्मेदार पुनर्चक्रण प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।