प्रशासन ने नहीं सुनी तो होगा बहिष्कार
Hathras News - माहेश्वरी धर्मशाला में होती समाज की बैठक प्रशासन ने नहीं सुनी तो बहिष्कारप्रशासन ने नहीं सुनी तो बहिष्कारप्रशासन ने नहीं सुनी तो बहिष्कारप्रशासन ने नह

पुरदिलनगर : क़स्बा पुरदिलनगर में सर्व समाज की एक बैठक माहेश्वरी धर्मशाला में मेला कमेटी के तत्वाधान में चिरंजी लाल नेता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेला कमेटी ने बताया कमेटी द्धारा प्रशासन को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया फिर भी दंगल भूमि कब्ज़ा मुक्त नहीं हुई। बैठक दंगल परिसर पर अवैध कब्ज़ा का अधिकारियो द्धारा समाधान नहीं किये जाने पर नगर के सर्व समाज के जन मानस में भारी रोष व्याप्त। बैठक में नगर के सभरान्त लोगो ने बारी बारी से अपने विचार रखे जिसमे पुरदिलनगर के इतिहास से भूमाफियाओ की मिली भगत से छेड़छाड़ किया जा रहा है अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो नगर मे होली पर्व, एवं 100 वर्ष से पुराने मेला फूल डोल, दंगल, सांस्कृति कार्यक्रम का सम्पूर्ण वहिष्कार का निर्णय सर्वसमिति से हुआ।
बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह, पूर्व चेयर मेन गंगाराम कुशवाह, बंटी आर्य ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल बघेल, बंटी आर्य, अमित व्यानी, सचिन दीक्षित, वरुण राठी, ऋषिपाल बघेल, लोकेन्द्र जाखेटिया, आनंद गोला, विजय शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, नरेन्द्र आर्य, हाजी अय्यूब, मोहम्मद रजा, गौरी शंकर, राजवीर कुशवाह, संजय दुबे, फौजदार खान, श्रीनिवास कुशवाह, राजा बाबू कुशवाह, अभिनव माहेश्वरी, रिंकू शर्मा,, विष्णु शर्मा, सौरभ यादव, राजू गोला अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



