Hathras News: कैनरा बैंक शाखा छीतुपुर में अम्बेडकर की छवि चित्र हटाने से आक्रोश

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: कैनरा बैंक शाखा छीतुपुर में अम्बेडकर की छवि चित्र हटाने से आक्रोश कैनरा बैंक शाखा छीतुपुर में अम्बेडकर की छवि चित्र हटाने से आक्रोश

Hathras News: कैनरा बैंक शाखा छीतुपुर में अम्बेडकर की छवि चित्र हटाने से आक्रोश

Hathras News: कैनरा बैंक शाखा छीतुपुर में अम्बेडकर की छवि चित्र हटाने से आक्रोश हसायन। विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला रति मार्ग स्थित गाँव छीतुपुर में स्थित कैनरा बैंक की शाखा में लगी संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की छवि चित्र हटाए जाने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण अनुयाई लोगों ने विरोध जताया। माता रमाबाई अम्बेडकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार शैले ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैनरा बैंक की शाखा छीतुपुर में शाखा प्रबंधन द्वारा बैंक परिसर में लगी संविधान निर्माता बाबा साहब डां भीमराव अम्बेडकर का छाया छविचित्र को हटा दिया गया। शाखा परिसर से बाबा साहब का छायाछविचित्र हटाए जाने की जानकारी होने पर मैंने शाखा प्रबंधन से बात की तो बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के दौरान बाबा साहेब की छाया छविचित्र गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया था।

छविचित्र को रिपेयरिंग के लिए हाथरस भेजा गया है,आते ही लगावा दिया जाएगा।सोमवार को क्षेत्र के अनुयाईयों के द्वारा बैंक परिसर पर पहुचकर शाखा प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया और बाबा साहब के छविचित्र को लगाने की मांग की। बैंक में अंदर जाकर सभी लोगों ने शाखा प्रबंधन से वार्तालाप कर बैक में बाबा साहेब की छविचित्र को लगवाकर शाखा प्रबंधन के साथ छवि चित्र पर माल्यार्पण किया और आगे से ऐसी गलती न होने की बात कही गई। शैले ने जातिवाद के चलते शाखा प्रबंधन पर छवि चित्र हटाने का आरोप लगाते हुए बताया है कि बैक में धन व बाहुबल लोगों के काम किए जा रहे हैं। गरीब आम जनता के काम करने के बजाय परेशान किया जा रहा है। साथ ही शाखा में फर्जी पशु ऋण कर रहे हैं।शाखा बैंक पर दलालों का बोलबाला है। शाखा में ऋण प्राप्त किए जाने के नाम पर दलाल किस्म के लोगो के द्वारा प्रत्येक ऋण योजना के नाम पर कमीशनखोरी जमकर की जा रही है। इस मौके पर माता रमाबाई अम्बेडकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार शैले, आदित्य कुमार एडवोकेट, अवनीश दिवाकर, विजय गौतम, ममता देवी, वीरेश कुमार, अमन कुमार, अर्जुन सिंह, जितेंद्र कुमार, मोनू सहित अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे। इस संबंध में कैनरा बैंक शाखा छीतुपुर के प्रबंधक प्रवीन कुमार से जानकारी करने पर बताया कि यह गलत आरोप था कुछ मिस अंडर स्टेनिग थी। जो क्लीयर हो गई है आज और फर्जी लोन के बारे पुछने पर बताया कि अगर इस तरह का आरोप है तो मैं कुछ कह नही सकता। ऐसा तो कोई आरोप है नहीं आरोप तो कोई भी कुछ लगा देगा। सभी लोन सही हो रही है। इसा कुछ नहीं है।यह बोलने कारण था बताता हूँ कि एक नेता है प्रशांत कुमार शैले जो हमारे पास फर्जी लोन लेकर आया था तीन चार फाइलें जिनकी सिविल खराब थी। जब हमने उनको मना किया कि नहीं करेंगे तो वो अनावश्यक दबाव बनाने लग गए थे। कि आपको करनी पडेगी। मेरे पास बहुत से फोन भी करवाए तो मैने कहा कि फाइल सही होगी तो बिलकुल होगी। आने की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन जिनके कागज और सिविल सही होगा तो फाइल बिलकुल होगी। कोई दबाव डाला जाएगा तो बिलकुल नही होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: कैनरा बैंक शाखा छीतुपुर में अम्बेडकर की छवि चित्र हटाने से आक्रोश