आनलाइन के विरोध में एक मत, बंद पर दो गुटों में बंटे मेडिकल स्टोर संचालक
Hathras News - -जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को कमला बाजार स्थित एक होटल में चर्चा करते। आनलाइन के विरोध में एक मत, बंद पर दो गुटों में बंट

हाथरस। आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को देशभर में अलग-अलग संगठन और एसोसिएशन द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों से अपने-अपने प्रतिष्ठान और दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। लेकिन जिले में आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं के संगठन और एसोसिएशन एक मत नजर आ रहे हैं, लेकिन मेडिकल स्टोर को बंद रखने को लेकर बंटे नजर आ रहे हैं।
बैठक की जानकारी
सोमवार को एक एसोसिएशन ने बैठक कर संचालकों से मेडिकल स्टोर खोलने की अपील की है तो दूसरे गुट ने बंद को सफल बनाने के लिए दवाओं की दुकान बंद रखने की अपील करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शहर के कमला बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार को जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने एवं संचालन महामंत्री अमित पाराशर ने किया। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एक मत से आनलाइन दवा व्यापार का विरोध करते हुए कहा कि आनलाइन दवा बिक्री जनहित में नुकसान दायक है। लेकिन इसके विरोध में कुछ स्वयंभू नेताओं द्वारा 20 मई को जो बन्द बुलाया गया है, उसका पुरजोर विरोध करते हुए जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर रखते हुए अपनी रोजाना के समय से सभी दवा की दुकान खोलने हेतु सभी दुकानदारों से अनुरोध किया है। जिसमे सभी दुकानदारों ने दुकान समय से खोलने का आश्वासन दिया है।।
दूसरे गुट का दृष्टिकोण
बैठक में दाऊदयाल शर्मा, जिलाध्यक्ष, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, मोहित अग्रवाल प्रदीप मेडीकोज, राजू, मोहनी एण्टरप्राइजेज, सन्दीप दीपक एकता मेडीकल, रिंकू सिंह भोलेजी मेडीकल, राजवीर पाठक पाठक ड्रग स्टोर, पवन वार्ष्णेय पीएस फार्मा, महावीर चौधरी न्यू सेवार्थ फार्मेसी, यतेन्द्र गुप्ता कुमार मेडीकल, मुरसान नगर से राकेश शर्मा राकेश मेडीकल, सौरभ राघव राघव मेडीकल, पंकज चौधरी पंकज मेडिकल, सिकंदराराऊ से पुष्पेंद्र पुंढीर मैडीकल, मुकेश शर्मा दयाल मेडिकल, सादाबाद से गुप्ता मेडिकल स्टोर ,देवेंद्र मोहन मेडिकल स्टोर, अनुज मेडिकल, मानिकपुर से श्याम मेडिकल स्टोर, सासनी से किरन मेडिकोज, देव मेडिकल, धर्म मेडिकल, कुशवाहा मेडिकल, चंदपा से पवन जय अंबे मेडिकल आदि मौजूद रहे।
ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध
इधर दूसरे गुट हाथरस केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दवा व्यापारियों द्वारा जो 20 मई को जिले की मेडिकल स्टोर और दवा दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है। यह निर्णय ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट के विरोध में लिया गया है। दवा कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट और नकली दवाओं की बिक्री से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह निर्णय ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट (AIOCD) और उत्तर प्रदेश की संस्था OCDUP के आह्वान पर लिया गया है। जिला हाथरस कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नाम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
----
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


