ट्रामा सेंटर पर भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना प्रदर्शन
Hathras News - सिकंदराराऊ में भारतीय किसान यूनियन ने ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीनों और चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि 10 वर्ष पहले बना ट्रामा सेंटर अभी तक सुविधाओं से वंचित है। गंभीर मरीजों को समय पर उपचार न मिलने के कारण कई की रास्ते में ही मौत हो जाती है।

सिकंदराराऊ। सीएचसी परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में सभी आधुनिक मशीनों तथा चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा ट्रामा सेंटर के द्वार पर धरना प्रदर्शन दिया गया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को ट्रामा सेंटर पर धरना प्रदर्शन दिया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 10 वर्ष पूर्व ट्रामा सेंटर का निर्माण किया था। लेकिन आज तक इसमें ना ही आधुनिक मशीने और न पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिसको लेकर एक्सीडेंट होने वाले गंभीर मरीजों को यहां से रेफर किया जाता है।
जिनमें अधिकांश घायलों को समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण रास्तों में उनकी मौत हो जाती है। उन्होने जिलाधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि यहां शीघ्र ही मशीनों तथा चिकित्सकों की पर्याप्त तैनाती की जाए। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सत्यदेव पाठक, नरेश चंद, साजिद अली, मौसम चंचल, साधू सिंह, अनार सिंह, राजेश, मुकेश, सत्य प्रकाश, रामदास, नेत्रपाल, कृपाल, जगदीश, वीर सिंह ,श्याम करण, मोहरपाल, प्रमोद कुमार ,सतीश, मलखान, देवेंद्र, जाहीद भारती, वीरेंद्र, चंद्रवीर, सौदान सिंह, योगेश, सुनहरी लाल, मलखान, रामवीर, सुनील, अंकित, अर्पित कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




