अतिक्रमण हटाओ अभियान में मनमानी से गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Hathras News - एसडीएम को ज्ञापन देते पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल अतिक्रमण हटाओ अभियान में मनमानी गुस्सा, एसडीएम को सौंपाअतिक्रमण हटाओ अभियान में मनमानी गुस्सा,

सादाबाद। सादाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों में रोष व्याप्त है। समस्या को लेकर नगर के काफी व्यापारी सादाबाद के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल से मिले। पूर्व विधायक ने समस्या से एसडीएम को अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने पूर्व विधायक को बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर की जा रही कठोर एवं अन्यायपूर्ण कार्रवाई से उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पूर्व विधायक ने ज्ञापन में बताया गया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना, बिना वैकल्पिक व्यवस्था और बिना स्पष्ट मापदंड अपनाए दुकानों के आगे रखा गया सामान हटाया जा रहा है।
व्यापारियों का आरोप है कि कई स्थानों पर उनका सामान जबरन जब्त कर लिया गया, वहीं कुछ मामलों में प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार भी किया गया। इससे न केवल व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है, बल्कि उनकी आजीविका पर भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि व्यापारी वर्ग पहले से ही आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है, ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई उन्हें और अधिक परेशान कर रही है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए, पूर्व सूचना देकर तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही की जाए। व्यापारियों ने उप-जिलाधिकारी से मांग की कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर न्यायोचित निर्णय लिया जाए, जिससे प्रशासन और व्यापारी वर्ग के बीच समन्वय बना रहे। मौके पर दिनेश वार्ष्णेय, रानू सिसौदिया, पूरन कुशवाह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



