बिजलीघरों पर लोकल कर्मियों की मनमानी लड़खड़ा रही बिजली आपूर्ति
बिजलीघरों पर लोकल कर्मियों की मनमानी लड़खड़ा रही बिजली आपूर्तिबिजलीघरों पर लोकल कर्मियों की लड़खड़ा रही बिजली आपूर्तिबिजलीघरों पर लोकल कर्मियों की लड़

हाथरस। जिले के बिजलीघरों पर लोकल कर्मियों की तैनाती है। ये कर्मी मनमानी से बिजली की आपूर्ति करते हैं। इस कारण आए दिन बिजली व्यवस्था लड़खड़ा रही है। सबस्टेशनों पर तैनात एसएसओ से अभद्रता करते हैं। पूर्व में लोकल कर्मियों को हटाने का आदेश हुआ था। इसके बाद आज तक कर्मियों को हटाया नहीं गया है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों से डेढ लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इन बिजलीघरों पर बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए भूतपूर्व सैनिक यानि एसएसओ का कार्य कर रहे हैं। एसएसओ का आरोप है कि संविदा पर तैनात कर्मी आए दिन बिजली आपूर्ति बंद करने को लेकर अभद्रता करते हैं। इसे लेकर एसएसओ ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंप कर समस्या के निदान की मांग की है। साथ ही एसएसओ का कहना है कि कर्मी यह कहते हैं कि हमारे हिसाब से चलो。
जिस फीडर से सप्लाई उसी पर कर्मियों की तैनाती
पूर्व यह तय हुआ था जिस फीडर से कर्मी को बिजली मिल रही है। वह कर्मी उस फीडर पर तैनात नहीं रहेगा। यह भी इसलिए तय किया गया कि कोई कर्मी अनियमिता नहीं कर सके। एसएसओ का कहना है कि ऐसे कर्मियों को हटाने के लिए आदेश हुआ था। इसके बाद जिले के कई बिजलीघरों पर लोकल संविदा कर्मियों की तैनाती है। साथ ही कर्मी फ्यूज उड़ाने का खेल भी खेलते हैं। इसे लेकर भी एसएसओ परेशान रहते हैं। उपभोक्ताओं के फोन सबस्टेशन पर एसएसओ पर आते हैं। इस कारण कर्मियों के साथ आए दिन अभद्रता का मामला संज्ञान में आते हैं।


