गर्मी बढ़ने के साथ बिजली लाइनों में फॉल्ट कई घंटे गायब रही बिजली
बिजली लाइन पर मरम्मत का काम करता कर्मी। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली में फॉल्ट कई घंटेगर्मी बढ़ने के साथ बिजली में फॉल्ट कई घंटेगर्मी बढ़ने के साथ बिजली म

हाथरस। जैसे जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। वैसे वैसे बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की रात को शहर के कोटा रोड पर 33 केवीए की लाइन का तार टूट गया। वहीं गुरुवार की सुबह शहर के गिजरौली बिजलीघर पर लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके अलावा अन्य बिजली घरों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण कई घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। शहर, देहात कस्बा में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ गया है। इस कारण लाइनों में फॉल्ट तो कभी मशीनों में धमाके हो रहे हैं। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार की रात को शहर को कोटा सबस्टेशन की 33 केवीए की लाइन का तार टूट गया। लाइन का तार टूटने के साथ लाल का नगला, खोड़ा हजारी,मथुरा रोड सहित कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं गुरुवार की सुबह शहर के गिजरौली बिजलीघर की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण करीब एक से दो घंटे तक शिव कालोनी, नगला भोजा, नगला टीका, रविकुंज आदि इलाकों की बिजली गुल रही। इसके अलावा शहर के ओढ़पुरा, वाटरवर्क्स, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप के अलावा देहात के चंदपा, मुरसान, सासनी, महौ, नगला रति, आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के चलते लोगों को काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के उमसभरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। घरों में लगे विधुत उपकरण शोपीस बने रहे। विभागीय कर्मी लाइनों में फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


