गिजरौली लाइन का टूटा तार देर रात तक गहराया बिजली संकट
गिजरौली लाइन का टूटा तार देर रात तक गहराया बिजली संकटगिजरौली लाइन का टूटा तार रात तक गहराया बिजलीगिजरौली लाइन का टूटा तार रात तक गहराया बिजलीगिजरौली ल

हाथरस। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है। बिजली सिस्टम का लोड बढ़ रहा है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की रात को शहर के गिजरौली बिजलीघर की 33 केवीए की लाइन तार टूट गया। वहीं अन्य बिजली घरों की लाइनों पर लोड बढ़ने के चलते फॉल्ट हो गए। उपभोक्ताओं के साथ बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमजन का कामकाज प्रभावित हो रहा है। शहर, देहात, कस्बा में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है।
बुधवार की रात को शहर के गिजरौली बिजलीघर की 33 केवीए की लाइन का तार टूट गया। इस कारण कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा नवीपुर, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, ओढ़पुरा आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली लाइनों में हर रेाज रात को सात बजे से 11 बजे तक बिजली उपभोक्तताओें के साथ बिजली नखरे दिखा रही है। इस कारण लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उमसभरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। बिना बिजली के बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक का हाल बेहाल हो रहा है। बिजली आने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


