पुलिस ने खोए हुए 21 लाख के 102 फोन बरामद किए।
Hathras News - फोटो:14-मैंडू रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को रखे पुलिस द्वारा बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन। पुलिस ने खोए हुए 21 लाख के 102 फोन बरा

हाथरस। जिले की अलग-अलग थाना पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 21 लाख रुपए कीमत के 102 गुमशुदा मोबाइल फोनों को खोजने में सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को मैंडू रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा खोए हुए मोबाइल फोन स्वामियों को उनके फोन दिए। इस पर फोन स्वामियों द्वारा पुलिसटीम का ध्यानवाद दिया। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा CEIR पोर्टल पर खोये और गिरे मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु दिए आदेश और एएसपी रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल व जिले के अलग-अलग थानों की टीमों द्वारा द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही और अथक प्रयास करते हुए 21 लाख रुपए कीमत के अलग-अलग कंपनी के 102 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
मंगलवार को एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। मोबाइल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एएसपी, स्वाट और सर्विलांस टीमों को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। एसपी द्वारा मोबाइल फोन बरामद किए जाने पर पुलिस टीम को 25,000 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक धीरज गौतम एसओजी/सर्विलांस टीम, विनोद यादव ,सचिन शर्मा, पवन शर्मा, अंकुर शर्मा सर्विलांस शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


