महिला से मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Hathras News - सादाबाद में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों के खिलाफ महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहली घटना में नीलम के साथ मारपीट की गई, जबकि दूसरी घटना में हरेंद्र सिंह पर आरोपियों ने मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नगला चौधरी नौगांव में महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी नवीन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 30 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी भूदेव उर्फ भूरा, रनवीरी , प्रिया व ममता ने उनकी बहन नीलम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट कर मोबाइल तोड़ने व जान से मारने की धमकी का आरोप,मुकदमा दर्जसादाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धनोटी निवासी हरेंद्र सिंह ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 मार्च 2026 को गांव के योगेश पुत्र दाताराम, लोकेश पुत्र दाताराम, राजू पुत्र दाताराम और राहुल पुत्र वीरपाल ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान जब वह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे तो आरोपियों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन भी गिर गई, जो अभी तक नहीं मिली है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 8:37 बजे आरोपियों ने गांव के नाले के पास उन्हें फिर पकड़ लिया और दोबारा मारपीट की तथा शिकायत न करने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से उनका परिवार भयभीत है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


