
बाइक सवारों ने की पुलिस से नोकझोंक हंगामा, बाइक सीज
Hathras News - सिकंदराराऊ में जीटी रोड पर सब्जी मंडी के पास पुलिस और बाइक सवार तीन युवकों के बीच नोक-झोंक हुई। उपनिरीक्षक ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। घटना के दौरान अफरा-तफरी मची और यातायात प्रभावित हुआ। तीनों युवकों को थाने ले जाकर परिजनों के हवाले किया गया।
सिकंदराराऊ।संवाददाता नगर के जीटी रोड पर सब्जी मंडी के समीप गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे उस समय हडकंप मच गया जब पुलिस और बाइक सवार तीन युवकों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। पेटोलिंग पर निकले उपनिरीक्षक और अन्य कांस्टेबलों ने संदिग्ध स्थिति में जा रहे तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस का संकेत मिलते ही युवक बाइक मोड़कर तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हए उनका पीछा किया। और कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक युवक बाइक से उतर गया और पुलिस से नोक-झोंक करने लगा। उसने उपनिरीक्षक के साथ हो रही युवक की नौकझौंक को लेकर जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया। उसके दो अन्य साथियों को भी घेराबंदी करके पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए जिसको लेकर देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस तीनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई, जहां युवकों की बाइक को सीज कर दिया। वहीं उनको लिखा-पढ़ी के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि किसी भी पुलिस कर्मी के साथ बाइक सवारों द्वारा अभद्रता नहीं की गई। वहीं पकड़े गए युवकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है तथा बाइक को सीज कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




