सोने चांदी पर बढ़ी इम्पोर्ट ड्यूटी से कीमतों में आया उछाल

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

एक दिन में सोने के दाम पांच हजार तो चांदी के दामों में बीस हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी

सोने चांदी पर बढ़ी इम्पोर्ट ड्यूटी से कीमतों में आया उछाल

हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की। इसके बाद बुधवार को इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने व चांदी की कीमतों में उछाल आ गया है। एक दिन में सोने के दामों में पांच हजार रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी के दामों में बीस हजार रुपये प्रति किलो की बढोत्तरी हुइ्र है। सोना व चांदी के बढ़ते दामों से सबसे ज्यादा असर शादी वाले परिवारों व आमजन पर पड़ रहा है। वहीं कारोबारी यह कह रहे हैं कि पीएम ने सोना खरीदने की बात कही है। इसका शहर के सर्राफा बाजार पर कोई असर नहीं है। सोना की इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर बड़े शोरूमों पर पड़ेगा। हाथरस शहर में किसी समय पर सोने व चांदी के सिक्के ढाले जाते थे। आज बदलते समय में सोना व चांदी लोगों के लिए एक सपना बनता जा रहा है। हाथरस के सर्राफा बाजार में सौ से अधिक पंजीकृत दुकानें हैं। करीब दो सौ के करीब गैर पंजीकृत दुकानों पर सोने व चांदी का कारोबार होता है। पंजीकृत दुकानों पर सोने व चांदी का करीब पचास लाख रुपये महीने का कारोबार होता है। पीएम की अपील के बाद सर्राफा बाजार में ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। इस कारण कारोबार पर असर पड़ा है。

इंपोर्ट ड्यूटी ने सोने पर पांच हजार तो चांदी के बढ़ाए बीस हजार

सरकार के द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने के जो दाम मंगलवार को एक लाख 53 हजार रुपये प्रति दस ग्राम थे। वह एक लाख 58 हजार प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी के दामों की बात करें तो एक लाख साठ हजार से बढ़कर एक लाख 80 हजार रुपये पर पहुंच गई है। हाथरस जिले में दिल्ली आगरा की मंडियों से सोने व चांदी की आवक होती है। वैसे सोना दुबई, सिंगापुर, अमेरिका से आता है। सोने व चांदी का भाव अमेरिका पर निर्भर रहता है।

हाथरस शहर में सोने व चादी के नहीं बड़े शोरुम

हाथरस भले ही पुराना हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां सर्राफ की दुकानें है। अभी तक यहां सोना व चांदी का कोई बड़ा शोरुम नहीं है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर बडे़ शोरुमों पर पड़ेगा। वह सोना खरीदेंगे तो नम्बर एक में आएगा। सरकार की नजर में रहेगा। सोना कौन खरीद रहा है। यहां लघु उघोग के रूप में सर्राफा कारोबार संचालित है। यहां के कारोबारी होलमार्क का सोना लेते हैं। जीएसटी के साथ भुगतान करते हैं। कारोबारियों का कहना है कि इसलिए पीएम की अपील का यहां के सर्राफा बाजार पर असर नहीं है।

एक महीने नहीं सहालग उसके बाद आएंगे खरीदार

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि वैसे अभी एक महीने सहालग नहीं है। इसलिए अभी सर्राफा कारोबार में मंदा चल रहा है। अब शादियों का सीजन शुरू होगा तब शादी वाले परिवारों से लेकर आमजन तक पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर पड़ेगा। कारोबारी यह कह रहे हैं कि सेाने के रेट पहले से बढ़े हुए हैं। इसलिए यहां के सर्राफा कारोबार पहले से बढ़े दामों का बोझ झेल चुका है। सोने व चांदी के बढ़े रेट का कोई असर न होने की बात कह रहे हैं।

इस कारोबार से जुड़े कारीगरों पर हालांकि असर पड़ेगा

हाथरस शहर करीब आठ सौ के करीब कारीगर है। जो हाथ से गहने तैयार करते हैं। सोने व चांदी को गहनों को गलाने के साथ नया बनाया जाता है। जब सोना व चांदी की खरीदारी नहीं होगी। इसका असर सबसे ज्यादा कारीगरों पर पड़ेगा। पीएम की अपील का असर सोना चांदी की कारीगरी करने वालों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। आने वाले दिनों में रोजी रोटी का संकट मडराने लगा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पीएम मोदी ने लोगों से क्या अपील की?
पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।