असमंजस के बीच पेट्रोल पर पंर पर उमड़ रही भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - पीएम का आह्वान:असमंजस के बीच पेट्रोल पर पंर पर उमड़ रही भीड़ असमंजस के बीच पेट्रोल पर पंर पर उमड़ रही भीड़ असमंजस के बीच पेट्रोल पर पंर पर उमड़ रही भी

असमंजस के बीच पेट्रोल पर पंर पर उमड़ रही भीड़

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चार दिन पहले देश के लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने का आह्वान करते हुए आने-जाने में सार्वजिनक वाहनों का प्रयोग करने को लेकर किए गए आह्वान के बाद से लोगों में असमंजस की स्थिति है। लोगों के मन में एक बड़ा सवाल दौड़ रहा है आखिर प्रधानमंत्री को लोगों से तेल बचाने को लेकर क्यों आह्वान करना पड़ा। क्या देश में आने वाले दिनों में तेल का एक बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। इसी असमंजस के बीच शहर के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बीते लगभग दो महीने पहले ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट का सामना तो लोगों को करना पड़ता है। साथ ही युद्ध के चलते कई दिनों तक लोगों में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई चेन बाधित होने के चलते तेल खत्म होने की अफवाह देखने को मिली थी। जिसके चलते कई दिनों तक शहर से लेकर जिले के पेट्रोप पंप पर तेल भरवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। साथ कई पेट्रोल पंप पर तेल का स्टॉम खत्म होने के मामले भी सामने आए थे。

तेल बचाने की अपील

अब एक बार फिर प्रधानमंत्री द्वारा तेल बचाने को लेकर किए गए आह्वान के बाद से लोगों में तेल को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों का मानना है कि आखिर प्रधानमंत्री आगे आकर लोगों से तेल बचाने की अपील क्यों करनी पड़ी। क्या आने वाले दिनों में देश में तेल संकट का खड़ा हो सकता है?, क्या लोगों को तेल संकट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है? ऐसे ही कुछ सवाल अब लोगों के मन में दौड़ रहे हैं। इन्हीं सब आशंका के बीच अब पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। पंप कर्मचारी बताते हैं जो ग्राहक अभीतक एक लीटर पेट्रोल अपनी बाइक में भरवाते थे, अब वह ग्राहक तीन से चार लीटर तेल डलवा रहे हैं। पंप स्वामियों का कहना है कि उनके यहां तेल की कोई कमी है। ग्राहक जितना मांग रहे हैं उन्हें उतना उलब्ध कराया जा रहा है।

Voice of UP

तेल की उपलब्धता

वर्जन::

ऊपर से तेल की कोई कमी नहीं है। जैसे-जैसे ऊपर से तेल का स्टॉक प्राप्त हो रहा है। उसी प्रकार लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि यह जरुर देखा गया है जो ग्राहक पहले एक लीटर तेल भरवाया करते थे अब वह अधिक डलवा रहे हैं।

शिव कुमार कर्मी।

पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। तेल को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल को लेकर अभी कोई आदेश नहीं है। लेकिन डीजल को लेकर आदेश है। 50 लीटर से अधिक डीजल नहीं दिए जाने का आदेश है।

देवेंद्र बंसल।

लोगों में तेल खत्म होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर समय बाइक में तेल भरने की चिंता रहती है। कहीं बाइक तेल खत्म ना हो जाए और दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

नरेश, ग्राहक।

अभीतक आसानी से पेट्रोल पंप पे से तेल मिल रहा है, लेकिन लोगों में तेल खत्म होने को लेकर एक भ्रम बना हुआ है। अगर आने वाले दिनों में तेल का संकट खड़ा होता है तो निश्चित ही इससे परेशानी बढ़ जाएगी।

सर्वेश, ग्राहक।

-----

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने तेल बचाने की अपील क्यों की?
प्रधानमंत्री मोदी ने तेल बचाने की अपील ऐसे समय की जब लोगों के मन में यह सवाल था कि क्या देश में आने वाले दिनों में तेल का एक बड़ा संकट खड़ा होने वाला है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।