Hathras News: ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में घायल पैरामेडिकल की इलाज के दौरान मौत
Hathras News: ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में घायल पैरामेडिकल की इलाज के दौरान मौतड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में घायल पैरामेडिकल की इलाज के दौरान मौत

Hathras News: ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में घायल पैरामेडिकल की इलाज के दौरान मौत सादाबाद संवाददाता: आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी के लिए जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस सेवा में तैनात पैरामेडिक मुकेश कुमार का शनिवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कजरौठी के गांव जंगला निवासी मुकेश कुमार पुत्र उत्तम सिंह ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे पर संचालित एंबुलेंस सेवा में पैरामेडिक के पद पर कार्यरत थे।
मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह मोटरसाइकिल से अपने गांव से ड्यूटी के लिए निकले थे। गीगला गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस और हाईवे इमरजेंसी टीम को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक चले इलाज के बाद शनिवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया।मुकेश कुमार अपने पीछे पत्नी, बुजुर्ग पिता और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित उनके घर पहुंचे।ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश कुमार सरल, मिलनसार और सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे। एंबुलेंस सेवा में कार्य करते हुए उन्होंने कई गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।


