देखती रह गई पुलिस,चकमा देकर दिल्ली पहुंचे आरएसपी अध्यक्ष

Mar 07, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - देखती रह गई पुलिस,चकमा देकर पहुंचे आरएसपी अध्यक्षदेखती रह गई पुलिस,चकमा देकर पहुंचे आरएसपी अध्यक्षदेखती रह गई पुलिस,चकमा देकर पहुंचे आरएसपी अध्यक्षद

देखती रह गई पुलिस,चकमा देकर दिल्ली पहुंचे आरएसपी अध्यक्ष

हाथरस,कार्यालय संवाददाता। 29 दिन से यूजीसी और एससीएसटी एक्ट के विरोध में धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया शनिवार रात पुलिस को चकमा देकर धरना स्थल से अचानक लापता हो गए थे। दोपहर को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया कि वह इस समय दिल्ली में हैं। आठ मार्च के विरोध प्रदर्शन में शामिल होगे। संतों के आदेश पर दिल्ली रवानगीसंत आंनदस्वरुप महाराज ने दिल्ली से जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर राजयोगी आनंद गिरी महाराज एवं दिगंबरि अखाड़े के महामंडलेश्वर राजेश्वर दास महाराज के माध्यम से पंकज धवरैया को संदेश भेजा।

संदेश में उन्हें 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सवर्ण समाज के नेतृत्व में शामिल होने का निर्देश और आह्वान किया गया।सत्याग्रह तोड़कर दिल्ली के लिए प्रस्थानसंतों के आदेश पर पंकज धवरैया ने 29वें दिन का सत्याग्रह समाप्त किया। रात्रि में पुलिस के कड़े पहरे और छावनी के बावजूद पंकज धवरैया संतों के साथ दिल्ली के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने संतों के मार्गदर्शन और जूस पीकर शक्ति और संकल्प लिया। पंकज धवरैया पिछले करीब 28 दिनों से अपने निवास कंचन नगर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। वह यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने हाथरस से दिल्ली तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन ने शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्होंने अपने घर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया था।प्रशासन की कार्रवाई के बाद बढ़ा दबावहाल के दिनों में प्रशासन ने धवरैया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी थी। राजस्व टीम ने उनके एक अवैध कब्जे को मुक्त कराया था। जांच में पाया गया कि हरि आई हॉस्पिटल परिसर में उन्होंने कथित रूप से टीन शेड और गेट लगाकर एक कमरे का निर्माण कर लिया था, जहां पशु बांधे जा रहे थे। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।ऑडियो वायरल होने के बाद भी दर्ज हुआ केसइससे पहले एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद भी धवरैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। ऑडियो में उन्हें सरकारी गनर और सुरक्षा लेने के लिए धरना देने की बात कहते हुए सुना गया था। हालांकि धवरैया ने इसे साजिश बताते हुए कहा था कि यह ऑडियो एआई तकनीक से तैयार कर वायरल किया गया है।21 मुकदमे दर्ज, हिस्ट्रीशीट भी खुलीपुलिस के अनुसार पंकज धवरैया के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में कोतवाली सदर में उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। उनके खिलाफ हाथरस, अलीगढ़ और सहारनपुर समेत कई जिलों में कुल 21 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि दर्ज मुकदमों की समीक्षा के आधार पर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है और आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।संघर्ष जारी रहेगाधरने के दौरान पंकज धवरैया का कहना था कि वह सवर्ण समाज के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और चाहे उन पर कितने भी मुकदमे दर्ज हो जाएं, वह पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल उनके अचानक लापता होने के बाद प्रशासन और खुफिया तंत्र पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।