आउड सोर्सिंग सफाईकर्मियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था
Hathras News - समस्या: आउड सोर्सिंग सफाईकर्मियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था आउड सोर्सिंग सफाईकर्मियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था आउड सोर्सिंग सफाईकर्मि

हाथरस। नगर पालिका परिषद में तैनात आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को होले के पर्व पर भी बकाया दो महीने का मानदेय नहीं मिलने पर रविवार को गुस्सा फूट गया। आउट सोर्सिंग कर्मचारी काम-काज ठप कर हड़ताल पर चले गए और मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार और चौक-चौराह से कूड़ा-कचरा नहीं उठा। पूरे दिन जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा रहने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका परिषद में तैनात आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को जनवरी माह से मानदेय नहीं मिला है।
शासन ने होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए 28 फरवरी तक सभी कर्मचारियों को वेतन और मानदेय देने के आदेश दिए थे। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने जनवरी और फरवरी माह का बकाया मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा था कि शनिवार की शाम तक अगर बकाया मानदेय उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो रविवार को कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। मानदेय नहीं मिलने पर रविवार को सभी आउअ सोर्सिंग कर्मचारियों ने काम-काज ठप कर हड़ताल कर दी। हड़ताल के चलते नगर पालिका परिसर और इगलास अड्डे पर खड़े होने वाले नगर पालिका के कूड़ा-कचरा उठाने वाले टेंपो, ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों निकलने नहीं दिया। यहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।शहर के गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार और चौक-चौराहा पर सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे। जिसके चलते जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे रहे। बाजारों में कूड़ा-कचरा जमा होने की वजह से स्थानीय दुकानदार और राहगीरों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हिंदू धमर् में होली का बहुत बड़ा त्योहार है। इस मौके पर सभी आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी दिन-रात शहर को स्वच्छ रखने का काम करते हैं। उन्हीं को समय से वेतन ना मिलने से होली जैसे पावन पर्व पर अपना त्योहार किस तरह से मनाएंगे। वर्जन:: कुछ वाहन के चालक के खाते में पैसा नहीं पहुंचा था, इसलिए वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। दोपहर को सभी कर्मचारियों के खाते में पैसा पहुंच गया। कोई भी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहा है। सभी जगह कूड़ा उठाया गया। -रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, हाथरस। ----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


