Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsOutrage Among Cleanliness Workers Over Fake Appointments in Hathras Municipality
कार्रवाई नहीं होने से सफाई कर्मियों में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा

कार्रवाई नहीं होने से सफाई कर्मियों में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा

संक्षेप:

Hathras News - -एसडीएम सदर को शनिवार को ज्ञापन देते सफाई यूनियन संघ के अध्यक्ष उमेश चंचल।कार्रवाई नहीं होने से सफाई कर्मियों में आक्रोश, ज्ञापन सौंपाकार्रवाई नहीं

Dec 06, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। नगर पालिका परिषद के जलकल संस्थान में कनिष्ठ लिपिक/स्टोर कीपर के पद हुई नियुक्ति के मामले में कार्रवाई नहीं होने से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। शनिवार को तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में सफाई कर्मचारी मजदूर संघ न.पा. परि. और स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ, उ.प्र.का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने नगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन कहा है कि जलकल विभाग में क्लर्क पद पर फर्जी नियुक्ति कर योगदान आख्या दिलाने के बाद फर्जी नियुक्ति को निरस्त कर योगदान आख्या दिलाने के बाद फर्जी नियुक्ति के निरस्त करने के संबंध में सफाई कर्मचारियों में आक्रोस है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर विरोध खत्म किया गया था। उसमें तीन दिवस का समय पालिका प्रशासन/प्रशासन को कोई सन्तोष जनक निर्णय नहीं लिया गया है। सफाई कर्मचारी यूनियन संघ कनिष्ठ लिपिक के विरोध में जिलाधिकारी चार दिसंबर को ज्ञापन दिया गया था। परन्तु आज दिनांक तक कोई फर्जी नियुक्ति के संदर्भ में उचित कार्यवाही संज्ञान में नहीं लाई गई है। इसे लेकर सफाई यूनियन संघ में आक्रोश है। मजबूरन सफाई यूनियन संघ आठ दिसंबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश पर रहेगा और निर्णय न होने की दशा में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ---