ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरसओडिशा संपर्क क्रांति की टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन

ओडिशा संपर्क क्रांति की टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली कानपुर रेल खंड के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट ओडिशा सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट टे्रन दो भागों में बंट...

ओडिशा संपर्क क्रांति की टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसFri, 21 Feb 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली कानपुर रेल खंड के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट ओडिशा सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट टे्रन दो भागों में बंट गई। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना में बड़ा रेल हादसा होते होते बचा है। वहीं यहां रेलवे की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। जिस पर यात्रियों में रोष दिखाई दिया और उन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई। दिल्ली के आनन्द विहार से भुवनेश्वर की ओर जा रही 12820 ओडिशा सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह लगभग 10:40 बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन के निकट दो भागों में बट गई। तेज आवाज के साथ दो भागों में बटी टे्रन को देख आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं ट्रेन में सवार तकनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंट तक टे्रन मौके पर खड़ी रही। टीम ने टे्रन की कपलिंग जोड़कर आगे बढ़ाया। इस दौरान टे्रन के यात्रियों ने बताया कि इससे पहले गाजियाबाद ,साहिबाबाद के आसपास भी इस ट्रेन की कपलिंग टूट गई और गाड़ी दो हिस्सों में बट गई थी। वहां भी इसी तरह मरम्मत कर ट्रेन को आगे चलाया गया। इस पर यात्रियों ने अपना गुस्सा जताया। उनका कहना था कि तकनीकी टीम समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रही। समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा। इस पर ट्रेन के गार्ड ने टूण्डला स्टेशन पर समस्या का स्थाई समाधान किए जाने की बात बोलकर यात्रियों को शांत किया। इस दौरान पीछे चल रही कालका एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए पिछले स्टेशन पर रोका गया। मामले को लेकर स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पिछली घटना के बारे में नहीं मालूम, लेकिन हाथरस जंक्शन के निकट कपलिंग अलग होने के बाद तकनीकी टीम ने उसे जोड़ दिया है और ट्रेन को 11:10 बजे गंतव्य को रवाना कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें