नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण का समारोह का आयोजन
Hathras News - शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद सभासद व विधायक प्रदीप चौधरी। नगर पंचायत में हुआ शपथ का समारोह का आयोजननगर पंचायत में हुआ शपथ का समारोह का आयोजननगर पंचायत

सहपऊ नगर पंचायत कार्यालय में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी, एसडीएम मनीष चौधरी, अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शीला दिवाकर विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम मनीष चौधरी ने प्रख्यात वार्ष्णेय उर्फ राजा, नेम सिंह और गब्बर सिंह को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी मनोनीत सभासदों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी गई।इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासद, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल गरिमामय रहा और सभी ने नव-नियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं। अंत में अधिकारियों ने नगर के विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


