अब टॉय रूम से बच्चों के सपनों को लगेंगे पंख
Hathras News - मांगरु के विधालय में खेल की सामग्री के साथ निस्वार्थ सेवा संस्था के पदाधिकारी। अब टॉय रूम से बच्चों सपनों को लगेंगे पंखअब टॉय रूम से बच्चों सपनों को ल

हाथरस। खेल और पढ़ाई दोनों ही बच्चों की तरक्की के लिए बराबर जरूरी हैं। इसी सुंदर विचार को साकार करते हुए निस्वार्थ सेवा संस्थान ने मांगरू गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एक सुसज्जित टॉय रूम खेल कक्ष भेंट किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर उन्हें खेलकूद के प्रति भी जागरूक करना है। ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास संतुलित रूप से हो सके। संस्था द्वारा तैयार किए गए इस टॉय रूम में बच्चों की उम्र और रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के खेल उपलब्ध कराए गए हैं। इनडोर खेलों में शतरंज, लूडो, कैरम बोर्ड और बॉलिंग पिन जैसे खेल शामिल हैं।
जो बच्चों की सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करेंगे। वहीं आउटडोर खेलों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और हुला हूप जैसी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह पहल संस्था के निरंतर सेवा कार्यों का हिस्सा है। भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, विशाल सोनी, यश वार्ष्णेय, विद्यालय के प्राचार्य संजीव राघव, शिक्षक मुकेश चौहान, रवि कुमार, सुनीता देवी, सोनिका चौरसिया आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


