
सीडीपीओ के खिलाफ एसडीएम ने की कार्रवाई
Hathras News - सिकंदराराऊ में 25 जनवरी को विशेष प्रागाढ पुनरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना की अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारत मिलीं। एसडीएम ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सूचना देर से मिली थी।
सिकंदराराऊ। विशेष प्रागाढ पुनरीक्षण के अंतर्गत किए गए भ्रमण के दौरान 25 जनवरी को बाल विकास परियोजना की अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दो वूथों को छोड़कर सभी पर नदारत मिली। जिसको लेकर लापरवाही के चलते एसडीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया है। जानकारी के अनुसार एसडीएम संजय कुमार ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि मेरे द्वारा पुनरीक्षण विशेष कार्य को लेकर वूथों पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान जिन वूथों का निरीक्षण किया गया था। उन दो वूथों पर ही बीएलओ के साथ मात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद मिले जबकि सभी अन्य वूथों से नदारत थे।
इस दौरान मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनको बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा दोपहर में ही सूचना दी गई है। जबकि मेरे द्वारा रात्रि 9:00 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से बाल विकास परियोजना अधिकारी को मैसेज भेज कर अवगत कराया गया था। मेरे द्वारा भेजे गए मैसेज को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को नहीं देने के कारण सीडीपीओ द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बढ़ती गई है। जिसको लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा कार्य में बढ़ती गई लापरवाही को लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही किये जाने की संस्तुति की आती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




