Hathras News: नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: धर्म-कर्म:नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की नाग दे

Hathras News: नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

Hathras News: हाथरस। ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाले हाथरस नगर में सोमवार को श्रावण मास की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जिले भर के श्रद्धालुओं ने नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और कालसर्प दोष से मुक्ति की कामना की।

महिलाओं की पूजा विधि

महिलाओं ने अपने घरों के मुख्य द्वार पर नागों की आकृति बनाकर घी, धूप और दीप से पूजन किया। बच्चों और युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर नाग देवता को दूध अर्पित किया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धालुओं ने मिट्टी लाकर जौ बोए, जिनका विसर्जन रक्षाबंधन के दिन जल में किया जाएगा।

बच्चों का योगदान

टीका के नगला में बच्चों ने नागों को दूध पिलाया और पूजन के लिए मिट्टी एकत्र की। इसी प्रकार, विभव नगर नबीपुर बंबा के निकट पुठा वाले बाबा के पास पीपल के नीचे भी बच्चों ने नाग देवता को दूध अर्पित कर मंगल कामना की।

सपेरे और बाजार

बाजारों में सपेरे नाग लेकर पहुंचे और गली-मोहल्लों, कॉलोनियों, घरों और दुकानों पर नागों के दर्शन कराकर दूध पिलाने के बाद चढ़ावा लिया। श्रावण मास का तीसरा सोमवार होने के कारण यह नाग पंचमी का पर्व और भी खास हो गया, क्योंकि महादेव और नागों का संबंध हमेशा से रहा है।

प्रार्थनाएं शिवालयों में

दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने अपने परिवार, इष्ट मित्रों, परिवार और रिश्तेदारों की मंगल कामना तथा मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

---

सामान्य प्रश्न

✦नाग पंचमी कब मनाया गया?−
नाग पंचमी श्रावण मास की पंचमी तिथि पर मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की