Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsMohit Shines in RK Agarwal Memorial Cricket Tournament Ghatak Warriors Claim Victory
मोहित के आलराउंडर प्रदर्शन से घातक वारियर्स ने जीता अहम मुकाबला

मोहित के आलराउंडर प्रदर्शन से घातक वारियर्स ने जीता अहम मुकाबला

संक्षेप:

Hathras News - डीआरबी कालेज के मैदान पर क्रिकेट मैच का फीता काटकर शुभारंभ करते हुएमोहित के आलराउंडर प्रदर्शन से वारियर्स ने जीता अहममोहित के आलराउंडर प्रदर्शन से व

Dec 08, 2025 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस: आगरा रोड स्थित डीआरबी के खेल मैदान पर चल रहे स्वर्गीय आर के अग्रवाल जैन मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अहम मुकाबले में घातक वारियर्स के मोहित ने आलराउंडर प्रदर्शन करके अपनी जीत को विजय श्री दिलाई। शानदार प्रदर्शन करने पर मोहित को मैन आफ द मैच से नवाजा गया। दूसरे मुकाबले में एस वारियर्स को आगरा आरबीएस ने हरा दिया। पहले लीग मैच मुकाबला घातक वॉरियर्स व हाथरस अकादमी के मध्य खेला गया। घातक वॉरियर्स ने पहले टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 225 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें मोहित ने नाबाद 62 व आशीष चौहान ने 52 रनों का योगदान दिया ।हाथरस

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अकादमी की तरफ से दिव्यांश दीक्षित ने चार विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाथरस अकादमी की पूरी टीम मात्र 143 रन ही बना सकी और मुकाबले को घातक वॉरियर्स ने 82 रनों से जीत लिया। हाथरस अकादमी की तरफ से दिव्यांश ने 38 व शौर्य शर्मा ने 3 छक्कौ के साथ 20 रनों का योगदान दिया। घातक वॉरियर्स की तरफ से मोहित ने तीन व राहुल कुमार ने दो विकेट प्राप्त किए। मोहित को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मुकाबला एस वॉरियर्स व आरबीएस इलेवन आगरा के मध्य खेला गया । आरबीएस इलेवन आगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए ।जिसमें मयंक ने 30 व जीतू ने 26 रनों का योगदान दिया। एस वॉरियर्स की तरफ से सुमित शर्मा ने 3 व चेतन ने 2 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस वॉरियर्स की पूरी टीम 141 रन ही बना सकी और मुकाबले को आरबीएस 11 आगरा ने 29 रनों से जीत लिया । एस वॉरियर्स की तरफ से सूरज ने 49 व सुमित शर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। आरबीएस 11 आगरा की तरफ से गोविंद दिवाकर ने 3 विकेट प्राप्त किया। गोविंद दिवाकर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच की अंपायरिंग अजय उपाध्याय, सौरव चंद्रा, अभिषेक चौधरी व जेपी कप्तान ने की। मैच के दौरान कमल कपूर, कमलकांत वार्ष्णेय, सौरभ जैन,डॉ विकास शर्मा, घातक वारियर्स के चैयरमेन सतीश चौधरी, दीपक गुप्ता, शेखर कश्यप, गोपाल पौनिया, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।