
जाको राखे साइया, मार सके ना कोये
Hathras News - - बस से उछटकर कैंटर के नीचे फंसी रही महिला, आधा घंटे बाद जेसीबी के पहुंचने पर निकली महिला
हाथरस, कार्यालय संवाददाता। कहते है कि जब ईश्वर का हाथ हो तो हर बला टल जाती है। ऐसा जीता जागता उदाहरण गुरुवार को टैंकर और रोडवेज बस की भिड़ंत के बाद देखने को मिला। बस में सवार महिला टक्कर लगने के बाद उछकर कैंटर के नीचे फंस गई। आधा घंटे तक वह कैंटर के नीचे चीखती रही। बाद में सली सलामत बाहर आई। गुरुवार को आगरा अलीगढ़ हाइवे पर दूध से भरे कैंटर और रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत हो गई। पुलिस की माने तो रोडवेज बस चालक ने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की तो इतने में कैंटर आ गया और भिड़ंत हो गई।

इसी बस में नाजिमा निवासी कटरा मलोई विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ अपने पति जावेद के साथ सासनी से अलीगढ़ के लिए सवार हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला बस से उछटकर कैंटर के नीचे जा घुसी। वहां बुरी तरह से वह दब गई। महिला चीख रही थी,लेकिन दूध से भरे कैंटर में इतना बजन था कि लोग चाहते हुए भी उस महिला को उसके नीचे से नहीं निकाल पा रहे थे। मगर महिला ने अपनी हिम्मत नहीं तोड़ी। जिस एंगल पर वह फंसी थी। ऐसे ही उसके नीचे बैठी रही। बाद में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी से कैंटर को हटाया। तब कहीं जाकर महिला को बाहर निकाला गया। इस दौरान पति जावेद भी अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश में जुटा रहा। वह खुद कैंटर के नीचे घुसा। इससे उसके पूरे कपड़े काले हो गये। महिला की जान बचने के बाद हर सख्स की जवान पर एक ही कहावत थी कि जाको राखे साइया मार सके ना कोय।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




