नाबालिग युवती से गांव के ही युवक ने की छेड़छाड़
Hathras News - पीड़ित युवती ने थाने में दी लिखित तहरीर,रिपोर्ट दर्ज नाबालिग युवती से गांव के युवक ने की छेड़छाड़नाबालिग युवती से गांव के युवक ने की छेड़छाड़नाबालिग य

हसायन।थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही युवक के द्वारा जबरन छेड़छाड़ कर दी।पीडित किशोरी ने तीन दिन के बाद परिजनो के साथ कोतवाली में पहुंचकर युवक के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित नाबालिग किशोरी की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित नाबालिग किशोरी ने आरोप लगाते हुए कोतवाली (थाने) में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को जानकारी देते हुए अवगत करते हुए बताया कि वह सोमवार पांच जनवरी 2026 को दोपहर के समय साढे ग्यारह बजे करीब अपने घर से खेत के लिए जा रही थी।तभी
रास्ते में मेरे ही गाँव के युवक ने मेरा रास्ता रोककर खड़ा हो गया।और मेरे बिरोध करने पर मेरा हाथ पकड़कर लाह (सरसों)के खेत में खीचने की कोशिश करने लगा।मौका पाकर अपना हाथ छुडाकर भाग आई तो और कहने लगा कि तूने घर जाकर बताया।तो तुझे जान से मार दूंगा।मुझे तथा मेरे परिवार को उक्त से नामजद युवक से जानमाल का डर है,मेरे व परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है।तो इसी की साजिश से होगी।पीड़ित युवती ने उक्त मामले की लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




