पेड़ टूटकर गिरने से रास्ता हुआ जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

सोमवार दोपहर सहपऊ में सादाबाद-जलेसर मार्ग पर बिजली घर के सामने एक विशाल पेड़ अचानक टूट कर गिर गया। इससे सड़क पर जाम लग गया और बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टूटे तारों को हटाने और रास्ता साफ करने का कार्य शुरू किया।

पेड़ टूटकर गिरने से रास्ता हुआ जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

सहपऊ। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सोमवार दोपहर बिजली घर के सामने अचानक एक विशाल पेड़ बीच में से टूट कर सड़क के बीचों-बीच गिर गया। बाइक सवार बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से रोड पर जाम लग गया। पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर सड़क किनारे गुजर रही बिजली लाइन के तार भी टूट गई। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने टूटे तारों को हटाने और बिजली व्यवस्था सुचारु करने का कार्य शुरू कर दिया था।

काफी देर के बाद पेड़ की टहनियों को काटकर रास्ता साफ कराया गया। बिजली के टूटे हुए तारों को जोड़ने में लगे हुए है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।