
शॉर्ट सर्किट से गलीचा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
Hathras News - कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नवीपुर स्थित गलीचा फैक्ट्री में लगी आग, कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिग्रेड ने आग पर पाया काबू
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला छोटा नवीरपुर स्थित एक गलीचा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। फैक्ट्री की इमारत को आग से चटक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली सदर इलाके के छोटा नवीपुर निवासी निजामुद्दीन पुत्र रुस्तम खां की गलीचा फैक्ट्री का संचालन करते हैं। फैक्ट्री के एक हिस्से में ही वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां पर आग की तेज लपटें उठने लगीं और स्थानीय लोग आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग और तेज हो गई। जब आग ने विकराल रूप ले लिया, तो इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का तैयार और कच्चा माल जलकर खाक हो गया। आग के आसपास के घरों में फैलने का डर भी था, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




