गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान
Hathras News - कुरसंडा स्थित गत्ता फैक्ट्री में लगी आग गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण का नुकसानगत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण का नुकसानगत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण का नुकसा

सादाबाद:सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुरसंडा गांव स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गत्ते एवं प्लाई से देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाने वाले एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बहुत तेज रूप में होने से देखते ही देखते आग ने एक विकराल रूप धारण कर लिया। काफी मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लग जाने की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गांव कुरसंडा निवासी नीरज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह इस फैक्ट्री में प्लाई लड़की एवं गट्टा से देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाने का काम करते थे। बताया गया है कि वह पिछले लगभग एक से दो वर्ष से यह व्यवसाय कर रहे थे।
जबकि इससे पहले उनका खाद-बीज का कारोबार था। यहां तैयार तस्वीरें एवं प्रतिमाएँ शहर के अलावा बाहर भी बहुत दूर दूर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती थीं। रविवार सुबह करीव 7:30 बजे अचानक फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। आग ने जल्द ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मोके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी एवं दमकल विभाग को सूचित किया जहाँ 3 दमकल कि गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को और फैलने से रोका। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा भारी मात्रा में तैयार माल, कच्चा माल और अन्य उपकरण जलकर खाक हो चुके थे। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वर्जन गत्ता फैक्ट्री में आग के लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। नुकसान का आंकलन संचालक के स्तर से लगाया जा रहा है। आर के वाजपेयी,मुख्य अग्निशमन अधिकारी,
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



