Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsMassive Arrival of Rice in Hathras Market Causes Traffic Jams
मंडी में धान की आवक बढी, रात में हो रहा वाहनों का प्रवेश

मंडी में धान की आवक बढी, रात में हो रहा वाहनों का प्रवेश

संक्षेप:

Hathras News - मंडी समिति में प्रवेश के आगरा अलीगढ रोड पर खड़े धान के ट्रकमंडी में धान की आवक रात में हो रहामंडी में धान की आवक रात में हो रहामंडी में धान की आवक र

Oct 18, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। हाथरस मंडी समिति में इन दिनों बड़े पैमाने पर धान की आवक हो रही हे। शुक्रवार को मंडी में सुबह से धान की आवक शुरू हो गई। दोपहर में मंडी में पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थी। खाली वाहनों को गेट बाहर कराया गया। तब भरे वाहनों को प्रवेश दिया गया। धान अधिक आने से आगरा अलीगढ मार्ग पर हर रेाज जाम लग रहा है। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। हाथरस जिले में बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन होता है। अब दिवाली से पहले लोगों के द्वारा मौसम खराब होने का डर सता रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसे लेकर किसान मशीन से धान को निकलवा कर मंडी पहुंचा रहे हैं।मंडी में अचाकन से धान की आवक बढ़ गई है। हर नवम्बर तक धान आता है। इस बार ज्यादा मात्रा में धान आ गया है। हर रोज तीस से चालीस हजार कुंतल धान आ रहा है। शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक मंडी में धान से लदे वाहनों को प्रवेश दिया गया। दोपहर में मंडी परिसर में वाहन अधिक बढ़ गए। इस कारण अलीगढ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर में जाम के चलते लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। हाथ पीटा हुआ धान तीन हजार रुपये तक व मशीन से निकला हुआ धान 28 सौ से 29 सौ रुपये प्रति कुंतल तक बिक रहा है।