Hathras News: ग्रामीण अंचल में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: सहपऊ के गांव बटपुरा में पौधरोपण करते हुए ग्रामीण अंचल में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेशग्रामीण अंचल में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेशग्रामीण अंचल में पौ

Hathras News: ग्रामीण अंचल में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

Hathras News: हिन्दुस्तान टीम: रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में भी लोगों ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। हाथरस ब्लाक के गांव जलालपुर में ब्लाक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश ग्रामीणों को दिया। इस मौके पर दीपक जादौन, कल्पेश शर्मा आदि मौजूद रहे। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से सहपऊ क्षेत्र के गांव बटपुरा में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा नेता साकेत चौधरी ने पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर साकेत चौधरी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विष्णु चौधरी, बच्चू सिंह, सूरज चौधरी, महेश चंद्र, पप्पू सिंह, योगेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी, सिंहवीर सिंह, प्रमोद चौधरी तथा पिलक सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सादाबाद आपूर्ति कार्यालय परिसर में लिपिक शराफत अली, राजेश कुमार, पवन कुमार एवं ऋषि चौधरी ने 15 पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा मथुरा रोड पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, एई सुरेंद्र पाल सिंह, जेई सुरेश चौधरी, जेई प्रवीण शर्मा, मुकेश भाटी, संजय कुमार तथा क्षेत्र की मातृशक्ति एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। मुरसान रोड स्थित कपिवन में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधे को जल अर्पित करते विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू। साथ में रालोद जिलाध्यक्ष श्याम प्रधान, क्षेत्रीय वनाधिकारी पारुल गर्ग, बीट कांस्टेबल पप्पू चौधरी व अन्य मौजूद। ग्राम पंचायत बिलारा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, बीडीओ सुरेश कुमार, एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, ग्राम प्रधान दीपेश चौधरी, पीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा, पंचायत सचिव अजीत सिंह एवं अन्य अधिकारियों-ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करते विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दानवीर सिंह, डॉ. नीरज वर्मा एवं अन्य मौजूद रहे। गांव बिलारा में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी ने पौधरोपण करके पर्यावरण का संदेश दिया। इस मौके पर ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।